फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: ऐतिहासिक जामिया मस्जिद के बाहर युवाओं ने किया प्रदर्शन, लगे जाकिर मूसा के नारे

Sun, 02 Jun 2019 06:49 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ऐतिहासिक जामिया मस्जिद के बाहर शनिवार को देर रात युवाओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान आजादी तथा जाकिर मूसा के नारे लगे। आतंकी संगठनों के झंडे लहराए गए। शब-ए-कद्र पर युवा जामिया मस्जिद के पास एकत्र हुए।

विज्ञापन


इस दौरान युवाओं के समूह ने प्रदर्शन किया। नारेबाजी के साथ ही उन्होंने आतंकी संगठन लश्कर ए ताइबा, जैश ए मोहम्मद तथा पाकिस्तान के झंडे लहराए। देर रात तक यह सिलसिला चलता रहा। 

ज्ञात हो कि एक दिन पहले जुमे की नमाज के बाद भी जामिया मस्जिद इलाके में हिंसा भड़क उठी थीं। युवाओं ने सुरक्षा बलों पर पथराव किया। इन्हें काबू करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए। युवाओं ने जाकिर मूसा के पोस्टर लहराए। साथ ही आतंकी संगठनों व पाकिस्तान के झंडे भी लहराए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें