अमर उजाला ब्यूरो जम्मू। जेके डोमिसाइल कानून को रिवाइज करके सरकार ने प्रदेश के युवाओं को तोहफा दिया है। इससे पहले युवाओं में लेकर इस कानून को लेकर बहुत रोष था। लेकिन कानून रिवाइज होने के बाद युवा अपने भविष्य को लेकर सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। जेके डोमिसाइल कानून में बदलाव होने को लेकर में खुश हूं। आखिर ये हमारी एकता की जीत हुई है। सरकार ने जल्द है इस कानून पर विचार करके युवाओं को तोहफा दिया है। - पुनीत वजीर, विद्यार्थी अगर इस कानून में बदलाव ना किया जाता तो ये हम युवाओं के लिए बहुत खराब होता। अब ऐसा लग रहा है कि हमारा भविष्य सुरक्षित है। - शीतल, विद्यार्थी मैं नए जेके डोमिसाइल कानून का समर्थन करता हूं। ऐसा नहीं होता तो हम युवा सही मायने में पिछड़ जाते। इस कानून को रिवाइज करके सरकार ने युवाओं के हित में फैसला लिया। - ऋषभ प्रताप, कारोबारी युवाओं के लिए ये कानून अच्छा साबित होगा। सरकार को प्रदेश में रोजगार के अवसर पैदा करने के बारे में भी जल्द कोई योजना बनानी चाहिए। - शिव देव, वकील
पुनीत, विद्यार्थी
- फोटो : AMAR UJALA
पुनीत, विद्यार्थी
ऋषभ प्रताप, कारोबारी
- फोटो : AMAR UJALA
ऋषभ प्रताप, कारोबारी
शिव देव, वकील
- फोटो : AMAR UJALA
शिव देव, वकील