फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिटेशन करवाए जाने के साथ राशन का वितरण

विज्ञापन
सीमा गांव में सप्रे करते हुए - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्र में सैनिटेशन करने के साथ राशन वितरित किया गया संवाद न्यूज़ एजेंसी आरएस पुरा/ मीरा साहिब ग्रामीण क्षेत्र की की पंचायतों साहित् पंचायत रंगपुर मौलानियां की सरपंच पुष्पा देवी की देखरेख में पंचायत के अधीन आते गांव में सैनिटेशन अभियान चलाया गया! इस दौरान हर एक गली तथा मोहल्ले में करोना वायरस का प्रकोप कम करने के लिए दवाई का शिकार किया गया! इस अवसर पर पूर्व सरपंच जसवीर सिंह विशेष तौर पर उपस्थित थे! इस मौके पर सरपंच पुष्पा देवी ने कहा कि करोना वायरस को देखते हुए पंचायत स्तर पर सैनिटेशन अभियान चलाया जा रहा है और लोगों से लगातार अपील की जा रही है कि वह अपने घरों में ही रहें! उन्होंने कहा कि इस बीमारी का सामना हम तभी कर सकते हैं जब सरकार द्वारा जारी किए गए नियमों का पूरी तरह से पालन करेंगे! वहीं पूर्व सरपंच जसवीर सिंह ने कहा कि आने वाले दिनों में भी इस अभियान को लगातार जारी रखा जाएगा! वहीं दूसरी तरफ मीरा साहिब ब्लॉक की पंचायत दरसोपुर में भी सरपंच तथा चेयरमैन दिलीप कुमार की अध्यक्षता में सेनिटेशन अभियान चलाया गया! उन्होंने कहा कि मीरा साहब ब्लाक में जितनी भी पंचायतें हैं सब में पंचायत में सैनिटाइज दवाई का छिड़काव करवाया जाएगा। और लोगों से अपील करते हुए कहा है कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लॉक डाउन का पालन करें और घरों में ही रहे. वहीं उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील को सफल बनाने के लिए लोगों से आह्वान करते हुए कहा है कि रविवार रात को 9 बजे से लेकर 9 मिनट तक घर की लाइट बंद करके मोमबत्ती,दिये,टॉर्च व मोबाइल की लाइट से रोशनी करें। उन्होंने देश के उन गरीब लोगों के लिए घरों के अंदर प्रकाश करें जो लॉक डाउन में सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। वहीं इस दौरान सिंह पुरा, कृष्ण नगर मरालिया आदि में स्थानीय पंचो पीपी सिंह नीलम शर्मा रुचि डोगरा चंद्रप्रकाश मोनू आदि ने भी अपनी अपनी बाड़ू में सैनिटेशन करवा लोगों को कोरोना वायरस के बचाव के बारे में जानकारी देने के साथ राशन वितरित किया l
विज्ञापन
विज्ञापन

खारिया में सप्रे करवाते हुए - फोटो : AMAR UJALA
खारिया में सप्रे करवाते हुए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें