फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटका मिला युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। वार्ड 13 में शनिवार को संजय महाजन (30) संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटकता हुआ मिला। वह कस्बे के बाजार में पिता के साथ किराने की दुकान चलाता था।
विज्ञापन

शनिवार सुबह दुकान खोलने के बाद घर पर नहाने के लिए आया था। काफी समय होने पर जब वह दुकान नहीं पहुंचा तो घर जाकर पता किया तो वह अपने कमरे में बंद था। परिजनों के आवाज लगाने पर जब वह बाहर नहीं निकला तो पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद कमरे का ताला तुड़वाया गया। संजय पंखे के साथ लटकता मिला। आरएस पुरा पुलिस ने शव को कब्जे में ले उपजिला अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि संजय की तीन माह पहले ही शादी हुई थी। अपने परिवार में तीन भाइयों में सबसे छोटा था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंपा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें