जम्मू यूनिवर्सिटी की टीमें यूथ फेस्टिवल के लिए तैयारियों में जुट गई हैं। गौरतलब है कि एसोसिएशन आफ इंडियन यूनिवर्सिटीज की ओर से जम्मू यूनिवर्सिटी में यूथ फेस्टिवल 15 से लेकर 19 जनवरी-2015 में होने जा रहा है।
इस यूथ फेस्टिवल की तैयारियों में जम्मू यूनिवर्सिटी के अंग्रेजी विभाग के विद्यार्थी जुट गए हैं। शनिवार को अंग्रेजी विभाग के विद्यार्थियों ने म्यूजिक सिस्टम के जरिये डांस कंपीटीशन की रिहर्सल पूरी की।
विद्यार्थियों ने बताया कि वे रिहर्सल में जुट गए हैं। यूथ फेस्टिवल हालांकि अगले साल 15 जनवरी से शुरू होगा, जिसमें जम्मू यूनिवर्सिटी मेजबानी की भूमिका अदा करेगा। उल्लेखनीय है कि पहले यूथ फेस्टिवल 22 से 26 नवंबर तक होना था लेकिन देश के अन्य कई विश्वविद्यालयों में परीक्षाएं होने के कारण तथा राज्य में पहले चरण के चुनाव होने के कारण इसे स्थगित करना पड़ा था।