फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनंतनाग यूथ मेला, मेजर जनरल अनंदयाई सेनगुप्ता बोले- युवाओं को मुख्यधारा में लाना हमारी प्राथमिकता

Tue, 03 Mar 2020 11:43 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
अनंतनाग यूथ मेला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में अनंतनाग के हाई ग्राउंड में यूथ मेले का आयोजन किया गया। इसमें युवाओं ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। कश्मीरी नगमों की धुन पर सभी को नाचने के लिए मजबूर कर दिया। सेना द्वारा कराए गए मेले का मकसद युवाओं को मुख्यधारा में लाना है। इसका उद्घाटन मेजर जनरल अनंदयाई सेनगुप्ता ने किया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारतीय सेना हमेशा चाहती है कि यहां के युवा न सिर्फ घाटी में बल्कि देश के हर हिस्से में अपनी छाप छोड़ें। सेना युवाओं की मदद के लिए हमेशा तैयार है चाहे वह क्रिकेट हो या और कोई अन्य कार्यक्रम, युवाओं के लिए हमारे दरवाजे खुले हैं। इस अवसर पर एक जैकपॉट भी रखा गया। इसमें एक महिला ने स्कूटी जीती। दूसरा इनाम एलईडी और तीसरा इनाम साइकिल था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें