फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: राष्ट्रीय राजमार्ग पर पिकअप पलटने से युवक की मौत

Tue, 30 Sep 2025 02:06 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। अखनूर में सोमवार सुबह सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसा सुबह करीब 5:30 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग पर अंबारा के पास हुआ है।
विज्ञापन

पूंछ से जम्मू की ओर जा रही एक महिंद्रा पिकअप (1.3 मैक्सी) राष्ट्रीय राजमार्ग पर अंबारा के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पिकअप में फल लदे हुए थे और गाड़ी पर अधिक वजन होने के कारण संतुलन बिगड़ गया। वाहन पलटते ही गाड़ी की छत पर बैठे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी पहचान मोहम्मद मेहताब पुत्र मोहम्मद हनीफ निवासी राहर राजौरी (उम्र लगभग 16 वर्ष) के रूप में हुई है। गाड़ी में तीन अन्य लोग भी सवार थे, जिन्हें किसी प्रकार की चोट नहीं आई और वह सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें