फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu: जम्मू में दिनदहाड़े शॉपिंग सेंटर के पास तेजधार हथियार से युवक पर हमला, हालत गंभीर, जांच जारी

Sun, 04 Jan 2026 05:31 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू के बक्शी नगर इलाके में तेजधार हथियार से हुए हमले में कृष्ण धवन नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जीएमसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर पुलिस - फोटो : निकिता गुप्ता
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू के बक्शी नगर इलाके में तेजधार हथियार से हुए हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान कृष्ण धवन, निवासी राजपुरा मंगोत्रा, के रूप में हुई है। यह घटना बक्शी नगर शॉपिंग सेंटर क्षेत्र में हुई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कृष्ण धवन पर टोका जैसे तेजधार हथियार से हमला किया गया, जिसमें उसके हाथ और पेट में गंभीर चोटें आई हैं। घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) जम्मू में भर्ती कराया गया है।

बक्शी नगर पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस के अनुसार, हमला करने वाला व्यक्ति और घायल युवक एक-दूसरे को पहले से जानते थे। किसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस हुई, जो बाद में झड़प में बदल गई और इसी दौरान हमला किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें