फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से युवक ने तोड़ा दम

Mon, 08 Sep 2014 03:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
गांधीनगर थाना के अंतर्गत नानक नगर इलाके में रविवार को एक व्यक्ति करंट की चपेट में आ गया। इससे नानक नगर सेक्टर चार निवासी दर्शन शर्मा की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में भेज दिया है।
विज्ञापन


इसके साथ ही केस दर्ज करके करंट लगने के कारणों की जांच-पड़ताल करनी शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक दर्शन शर्मा रविवार को अपने निवास स्थान बिजली गुल होने के चलते काफी परेशान थे।

इस दौरान जब वह अपने घर में पहुंचा, तभी करंट लग गया। अस्पताल ले जाया गया तो वहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सड़क हादसे के घायल की मौत

सड़क हादसे के घायल एक व्यक्ति ने इलाज के दौरान जीएमसी में दम तोड़ दिया। घायल को पहली सितंबर को गांधीनगर अस्पताल से जीएमसी रेफर कर दिया गया। गांधीनगर इलाके में रहने वाला गुलशन कुमार (15) पहली सितंबर को एक मोटरसाइकिल की टक्कर में घायल हो गया।
विज्ञापन


खून से लथपथ हालत में परिवार के लोगों ने उसे गांधीनगर में भर्ती करवाया था। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जीएमसी रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान देर रात को गुलशन की मौत हो गई।

सूमो ने युवक को टक्कर मारी

समुत्रा इलाके में स्कूटी की टक्कर से इलाका निवासी सत्या देवी (60) घायल हो गई। बख्शी नगर थाना अंतर्गत शिव मंदिर के नजदीक आटो पलटने से शक्ति नगर निवासी सोमनाथ (40) घायल हो गया।

बाहु फोर्ट में दो मोटरसाइकिल की टक्कर में साइंस कालेज इलाका निवासी सचिन (23) घायल हो गया। पुरखू में सूमो की टक्कर से दोमाना निवासी शिवम वर्मा (21) घायल हो गया। गुजर नगर में सनी एक हादसे में घायल हो गया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें