फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GMC में नेतागिरी कर रहा युवक हवालात में बंद

Mon, 20 Jun 2016 12:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल कालेज अस्पताल में पहुंचे एक युवक की नेतागिरी ने उसे हवालात पहुंचा दिया। साथ ही उसकी मौके पर मौजूद लोगों ने जमकर पिटाई की। आरोपी ने अस्पताल के सीएमओ और डाक्टरों से भी बदसलूकी की। घटना को लेकर जीएमसी में कई लोग जमा हो गए। आरोपी खुद को कभी किसी मंत्री तो कभी किसी अधिकारी का करीबी बता रहा था। खुद को एक राजनीतिक पार्टी का जिला प्रधान भी बता रहा था।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार कटड़ा के होटल में शनिवार को काम करने वाला पेंटर मुन्ना गिर कर घायल हो गया। इसके बाद उसे जीएमसी लाया गया। रविवार को रिहाड़ी का रहने वाला एक युवक अस्पताल पहुंच गया। 
वह खुद को होटल के मालिक का करीबी बताने लगा और घायल के साथ आए तीमारदारों को कहने लगा कि उसे बाहरी राज्य में लेकर जाएं। वह खुद को कभी कुछ तो कभी कुछ बताने लगा। यहां तक कि सीएमओ के पास जाकर रौब झाड़ने लगा। इस पर घायल के साथ आए लोगों और अस्पताल स्टाफ ने उसे पकड़ कर जीएमसी पुलिस चौकी के हवाले कर दिया। इससे पहले वहां मौजूद लोगों ने उसकी धुनाई भी कर डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें