फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती पत्नी को खाना देने जा रहे युवक की मौत

Wed, 18 Feb 2015 07:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल में प्रसव के लिए भर्ती पत्नी को खाना देने जा रहे एक डाक्टर के बेटे की सड़क दुघर्टना में दर्दनाक मौत हो गई। आरएस पुरा के वार्ड नंबर एक निवासी रोहन महाजन अपने बच्चे का चेहरे देखने से पहले ही वह दुनिया से चला गया।
विज्ञापन


हादसा जम्मू-आरएस पुरा मार्ग के गाड़ीगढ़ नाके के पास हुआ। युवक कार से जा रहा था और नियंत्रण खोने के कारण आगे चल रही बस से टकरा गया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार मृतक रोहन अपने पिता डाक्टर विजय महाजन की आरएस पुरा स्थित लैब में काम करता था। रोहन की गर्भवती पत्नी एसएमजीएस अस्पताल शालामार में भर्ती है।
विज्ञापन


रोहन उसे अस्पताल में खाना देने के लिए जा रहा था। गाड़ीगढ़ चौकी प्रभारी विशाल कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। रोहन की पत्नी की अभी डिलीवरी नहीं हुई है। अपने बच्चे का चेहरा देखने से पहले ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें