फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलगाववादी नेता यासीन मलिक गिरफ्तार, मीरवाइज उमर फारूक नजरबंद

Tue, 06 Dec 2016 11:51 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
yasin malik - फोटो : File Photo
विज्ञापन
अलगाववादियों के लाल चौक चलो कॉल को ध्यान में रखते हुए सोमवार को श्रीनगर में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। लाल चौक और आसपास के इलाकों में धारा 144 लागू की गई थी। लाल चौक जाने वाले रास्ते को सील कर दिया गया था। बटमालू इलाके में पथराव कर रही भीड़ को खदेड़ने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी।
विज्ञापन


जेकेएलएफ प्रमुख यासीन मलिक को हिरासत में लिया गया, जबकि हुर्रियत (एम) के चेयरमैन मीरवाइज उमर फारूक को नजरबंद कर दिया गया। लाल चौक चलो कॉल के चलते घाटी में जनजीवन प्रभावित रहा। दुकानें रोज के मुकाबले कम खुली और सड़कों पर यातायात भी कम दौड़ता दिखा।

इसके इलावा कई स्कूल और पेट्रोल पंप भी बंद रहे। इस बीच दोपहर को बटमालू इलाके में उस समय अफरातफरी मच गई, जब फायरिंग की आवाज सुनाई दी। लोग इधर-उधर भागते दिखे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मीरवाइज को घर में किया नजरबंद

Meerwaiz - फोटो : File Photo
दरअसल रेक चौक, लछमनपुरा और शेख दावूद कालोनी से लगातार पथराव कर रहे युवाओं को भगाने के लिए पुलिस ने हवाई फायरिंग की थी। इस दौरान कुछ युवकों को पुलिस द्वारा हिरासत में भी लिया गया। वहीं हुर्रियत (एम) के चेयरमैन मीरवाइज उमर फारूक को घर में नजरबंद रखा गया।

जेकेएलएफ चीफ यासीन मलिक को सुबह पुलिस द्वारा सराय बाला इलाके से एहतियातन हिरासत में लिया गया। जेकेएलएफ प्रवक्ता के अनुसार यासीन मलिक गिरफ्तारी से बचने के लिए मायसुमा स्थित दसगीर साहिब जियारत में रात को पनाह लेकर छिपे रहे। सोमवार सुबह वह अपने समर्थकों के साथ लाल चौक की ओर बढे़ तो पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें