बिलावर। पानीपत (हरियाणा) के रमेश पहलवान ने लोहाई मल्हार के इरफान को हराकर मल्हार का दंगल अपने नाम किया। दंगल में जम्मू कश्मीर सहित पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और हिमाचल के पहलवानों हिस्सा लिया। दंगल में करबी 100 मुकाबले हुए।
जानकारी के अनुसार छोटी माली का मुकाबला दिल्ली के बाबर और मल्हार के गुल मोहम्मद के बीच हुआ, जिसे बाबर ने जीता। बड़ी माली के मुकाबले में पानीपत के रमेश ने लोहाई मल्हार के मोहम्मद इरफान को हराकर बड़ी माली पर कब्जा जमाया। इस अवसर पर पुलिस स्टेशन लोहाई मल्हार के प्रभारी मोहम्मद कासिम, जेडईओ मल्हार मुस्ताक अहमद, पंच मोहम्मद रफीक और अंकल कमेटी के सदस्यों ने विजेता और उपविजेता पहलवानों को नकद राशि देकर सम्मानित किया। दंगल के साथ मेले का भी आयोजन हुआ, जिसमें लोगों ने पकवानों की खूब लुत्फ उठाया।