फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस स्टैंड के टिकट काउंट पर अब मिलेगी किराए की सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। शहर के बस स्टैंड में टिकट काउंटरों पर यात्रा किराए की सूची लगा दी र्गई है। सूची न लगे होने से यात्री काफी परेशान थे। अमर उजाला ने इस मामले को 12 सितंबर के अंक में ‘बस स्टैंड पर नहीं निजी बस किराया की सूची, ठगे जा रहे यात्री ’ प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद बस एसोसिएशन के सदस्यों ने अपने टिकट काउंटरों पर किराया सूची को प्रदर्शित कर दिया। हालांकि काउंटर पर लगाई यह सूची कितने दिनों तक चलेगी, इस पर संशय है। जम्मू बस स्टैंड के डोडा, भद्रवाह, किश्तवाड़ और बनिहाल जाने वाली बसों के टिकट काउंटरों पर किराया सूची दिखेगी। इससे यात्रियों से तय किराए से अधिक लेने की संभावना भी खत्म हो जाएगी। बस स्टैंड से जम्मू संभाग के छह जिलों के साथ कश्मीर घाटी के लिए बसें चलती है।
विज्ञापन

यात्रियों से अधिक किराया नहीं वसूला जा सकेगा
शहर के बस स्टैंड से प्रतिदिन हजारों की संख्या में बसें विभिन्न रूट पर चलती हैं। इनमें निजी बसों की संख्या अधिक होती है। ऐसे में किसी भी बस स्टैंड पर यात्रियों की सूची नहीं थी। किस रूट पर कितना किराया है, इससे यात्री अनजान थे, जिसका परिचालक लाभ उठाते थे और तय किराए से अधिक वसूलते थे। हालांकि अभी राजोरी रूट पर चलने वाली बसों के काउंटरों पर किराया सूची नहीं लग पाई है। उम्मीद है जल्द लग जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें