दंगल में पहलवान की हार्ट अटैक से मौत
- फोटो : अमर उजाला, फाइल
आरएस पुरा के सीमावर्ती गांव कोरोटाना खुर्द में रविवार को वार्षिक दंगल में पहलवान राज कुमार की हार्ट अटैक से मौत हो गई। पहलवान की मौत के बाद दंगल रद्द कर दिया गया। वह हायर सेकेंडरी स्कूल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर तैनात थे।
कोरोटाना में रविवार को वार्षिक दंगल का आयोजन किया गया था। इसमें कई राज्यों से पहलवान पहुंचे। दंगल में गांव कोराटाना खुर्द के राज कुमार पहलवान भी कुश्ती के लिए पहुंचे। पहलवानों के साथ अखाडे़ में चक्कर लगाते समय अचानक राजकुमार अचानक बेहोश हो गए। उन्हें उठाने कोशिश की गई लेकिन वह नहीं उठ पाए।
इस पर उन्हें आरएस पुरा उपजिला अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत लाया घोषित कर दिया। मृतक के परिवार में पत्नी सहित दो बच्चे हैं। गांव में इस प्रकार की घटना के बाद शोक है और दुखी परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं।