नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि वह कर्नाटक चुनाव मामले में एग्जिट पोल पर विश्वास करने की बजाय नतीजों का इंतजार करेंगे। यह बातें उन्होंने दक्षिण कश्मीर के विहिल शोपियां में एक कार्यक्रम के दौरान संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि अधिकांश एग्जिट पोल ने कर्नाटक विधानसभा चुनावों में कांग्रेस और भाजपा के बीच करीबी मुकाबले की भविष्यवाणी की, जिसमें कई पोलर ने सबसे पुरानी पार्टी को बढ़त दी। कश्मीर में जी 20 पर्यटन कार्य समूह की बैठक के बारे में कहा कि भारत द्वारा शिखर सम्मेलन की मेजबानी करना कोई नई बात नहीं है, क्योंकि समूह का मेजबान देश हर साल बदलता है।
उन्होंने कहा, जी20 की अध्यक्षता हर साल 20 देशों में से किसी एक को मिलती है।जी20 का लाभ यह है कि 20 देश अपनी समस्याएं पेश करते हैं, उनके समाधान तलाशते हैं और दोस्ताना माहौल में आगे बढ़ने की कोशिश करते हैं। संवाद