स्कूली शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के तबादले के लिए ऑनलाइन आवेदन की तारीख बढ़ाकर 14 मई तक कर दी है। इस संबंध में स्कूली शिक्षा विभाग के उप सचिव अभिषेक अबरोल ने वीरवार को अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना के तहत ऑनलाइन तबादला आवेदन में विस्तार से अब ऑनलाइन ट्रांसफर पोर्टल पर पहले से दिए गए आवेदनों में एडिट ऑप्शन 13 मई से 14 मई तक उपलब्ध रहेगा। ब्यूरो