फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व वेटलैंड दिवस: 10 हजार प्रवासी पक्षियों से गुलजार घराना वेटलेंट, देखने वालों की लग रही भीड़

Fri, 02 Feb 2024 05:12 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/आर एस पुरा

सार

आजादी के पहले से यह घराना वेटलैंड है और प्रवासी पक्षी हर साल सर्दियों में यहां आते हैं। मार्च-अप्रैल तक यहां से चले जाते हैं। उन्होंने बताया कि ज्यादातर पक्षियों के समूह अपना पूरा जीवन एक ही स्थान पर गुजारते हैं।
विज्ञापन
Gharana Wetland Rs Pura (File) - फोटो : सुभाष
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला जम्मू के आरएस पुरा सेक्टर के सीमावर्ती गांव घराना में इन दिनों करीब 10 हजार प्रवासी पक्षी पहुंचे हैं। इनमें साइबेरियन क्रेन, रूडी स्लेक, यूरेशियन गैरइया प्रजातियां शामिल हैं। वन्य जीव संरक्षण विभाग द्वारा वेटलैंड को विकसित किए जाने के बाद से यहां पक्षियों को देखने के लिए इन दिनों काफी संख्या में पर्यटक पहुंचना शुरू हो गए हैं। वेटलैंड के विकास के बाद से यहां आने वाले लोगों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ रही है।

विज्ञापन


गांव के बुजुर्ग चौ. समाराम का कहना है कि आजादी के पहले से यह घराना वेटलैंड है और प्रवासी पक्षी हर साल सर्दियों में यहां आते हैं। मार्च-अप्रैल तक यहां से चले जाते हैं। उन्होंने बताया कि ज्यादातर पक्षियों के समूह अपना पूरा जीवन एक ही स्थान पर गुजारते हैं। सर्दी के मौसम में उनकी जरूरत का आहार नहीं मिलने पर वह ऐसे स्थान का चयन करते हैं जहां पर पहले भी आना-होता है।

बच्चों की ड्राइंग प्रतियोगिता सहित आज कई कार्यक्रम

वन्य जीव संरक्षण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि घराना वेटलेंट पर आज विश्व वेटलैंड दिवस पर यहां कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। वन्यजीव संरक्षण, पर्यटन विभाग सहित अन्य गैर सरकारी संस्थाएं अपना-अपना कार्यक्रम पेश करेंगी। इस मौके पर कई स्कूलों के बच्चे ड्राइंग के माध्यम से प्रवासी पक्षियों के बारे में जानकारी लेंगे और प्रतियोगता में हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

घराना वेटलैंड को सुचेतगढ़ से जोड़कर टूरिस्ट सर्किट बनाने के निर्देश

प्रदेश में पर्यटन एवं संस्कृति के विकास और प्रचार के लिए किए जा रहे उपायों की समग्र समीक्षा की गई। वीरवार को मुख्य सचिव अटल डुल्लु ने संबंधित अधिकारियों के साथ बातचीत की। मुख्य सचिव ने सभी पर्यटन स्थलों पर सड़क, बिजली, पानी और स्वच्छता जैसी सभी सुविधाओं के प्रावधान के साथ पर्यटन स्थलों के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया। प्रत्येक साइट की खूबियों को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक साइट के लिए एक योजना बनाने को कहा।

डुल्लु ने देश भर में विभिन्न पर्यटन प्रचार से जुड़े लोगों को शामिल करने और प्रत्येक स्थान पर पर्यटकों की संख्या बढ़ाने के लिए उन्हें एफएएम दौरों पर ले जाने के लिए कहा। घराना वेटलैंड में सुविधाओं में सुधार के लिए कदम उठाने को कहा। इसके लिए पर्यटन सर्किट बनाने के लिए निकटवर्ती प्रसिद्ध स्थल सुचेतगढ़ को सड़क मार्ग से जोड़ने पर भी जोर दिया। सुचेतगढ़ सीमा पर परेड की आवृत्ति बढ़ाने के लिए बीएसएफ से अनुरोध करने के लिए भी कहा। उन्होंने कहा कि इसके अलावा इस स्थान पर पर्यटकों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए सुविधाओं को भी उन्नत किया जाना चाहिए।

कटड़ा के पास झज्जर कोटली के लिए मुख्य सचिव ने पर्यटन विभाग को इसकी पूर्व प्रसिद्धि बहाल करने के लिए कहा। रंजीत सागर डैम के प्रचार-प्रसार के संबंध में मुख्य सचिव ने उनसे वहां कई जल क्रीड़ा और साहसिक गतिविधियां शुरू करने को कहा। आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा के लिए सभी सावधानियां बरतने के अलावा इसकी क्षमता का पूरा उपयोग करने का आह्वान किया।

मानतलाई को योग का आध्यात्मिक केंद्र को लेकर भी बात की। संभावित पर्यटकों के लिए वहां जुटाई गई सुविधाओं और विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचे को उपलब्ध कराने पर जोर दिया क्योंकि इसके अधिभोग को अब सबसे अधिक प्राथमिकता मिलनी चाहिए। सुरईंसर, मानसर, मुबारक मंडी, रघुनाथ बाजार को लेकर भी बातचीत की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें