एचआईवी एड्स
इस साल 71 लोगों की एड्स से मौत, 362 नए पीड़ित मिले
जम्मू कश्मीर में इस साल अब तक 71 लोगों की एड्स से मौत हो चुकी है। अब तक प्रदेश में 1332 लोग एड्स से जान गंवा चुके हैं। जबकि इस साल 362 नए पीड़ित पंजीकृत हुए हैं और प्रदेश में अब तक यह कुल आंकड़ा 5896 है। प्रदेश में जीएमसी जम्मू, स्किम्स श्रीनगर और जीएमसी कठुआ में एचआईवी पीड़ितों को उपचार दिया जा रहा है। इनमें 3313 मरीज इलाज पा रहे हैं जबकि 524 ने बीच में इलाज छोड़ दिया। जीएमसी जम्मू में सबसे अधिक 4900 एचआईवी पीड़ित पंजीकृत हैं। इसमें 2913 पुरुष, 1696 महिलाएं, 11 ट्रांसजेंडर, 162 बाल और 118 बालिकाएं शामिल हैं। जीएमसी में पंजीकृत मरीजों में 1172 की एड्स से मौत हो चुकी है, जबकि एआरटी सेंटर पर 2625 मरीज इलाज ले रहे हैं।