फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव के इम्तिहान को तैयार रहें कार्यकर्ता : उमर अब्दुल्ला

Sun, 29 Jan 2017 09:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला - फोटो : File Photo
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेकां के कार्यकारी प्रधान उमर अब्दुल्ला ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को चुनाव के इम्तिहान के लिए तैयार हो जाने की रविवार को हिदायत दी। उन्होंने कहा कि आगामी महीनों में जम्मू संभाग में यहां पंचायती चुनाव का एक इम्तिहान है। वहीं कश्मीर संभाग में पंचायती चुनाव के अलावा दूसरा इम्तिहान लोकसभा की दो सीटों पर चुनाव जीतने का भी रहेगा। 
विज्ञापन


शेर-ए-कश्मीर भवन में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, विधायकों और पूर्व मंत्रियों की मौजूदगी में जम्मू संभाग के ब्लाक प्रधान और सचिवों के एक दिवसीय अधिवेशन में उमर अब्दुल्ला ने कहा कि साल 2014 में रियासत में विधानसभा चुनाव के नतीजों में खंडित जनादेश मिला। नेकां को 15 सीटें मिलीं, लेकिन पार्टी ने भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाने के बजाय विपक्ष में बैठना सही समझा।

उन्होंने कहा कि पीडीपी ने भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाई, लेकिन रियासत में खराब सुरक्षा परिदृश्य और जन समस्याओं में इजाफे को देखते हुए रियासत की जनता परेशान है। उन्होंने कहा पिछले दो साल में पीडीपी भाजपा गठबंधन सरकार और करीब तीन साल से केंद्र की मोदी सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह की सरकार के समय में शुरू की गई परियोजनाओं का उद्घाटन ही किया है। 
विज्ञापन

 
मौजूदा सरकार पीएम पैकेज के तहत 80 हजार करोड़ रुपये के पैकेज को जमीन पर दिखाने में नाकाम रही है। बिजली और पेयजल की हालात खस्ता है। स्कूल और स्वास्थ्य केंद्र भी दयनीय स्थिति में है। राशन के दाम बढ़ा दिए।
Trending Videos
विज्ञापन

'पीडीपी-भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार बढ़ा'

omar abdullah - फोटो : Social Media
उन्होंने कहा पीडीपी भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार बढ़ा है। 2100 तबादले दो साल में हुए हैं। सोपोर में एक बीडीओ का तबादला साल में 18 बार हुआ। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार का हवाला देते हुए मौजूदा सरकार ने जिन अधिकारियों को प्री मैच्योर रिटायरमेंट दी, उनमें से अधिकतर न्यायालय में अपना केस जीतकर बहाल हो गए हैं। 

कश्मीर में बर्फबारी से जनजीवन अस्त-व्यस्त है, लेकिन सरकार बुनियादी सेवाओं को बहाल रखने में नाकाम है। युद्ध विराम उल्लंघन की घटनाएं बढ़ी, आतंकी हमले बढ़े और जवानों की मौतें भी 2016 में ज्यादा हुईं। 31 मार्च तक जम्मू-कश्मीर में पंचायत चुनाव करवाने की डेडलाइन है। ऐसे में पार्टी की तैयारी पूरी होनी चाहिए। आने वाले समय में पंचायतों के माध्यम से ही अधिकतर फंड आया करेगा।

उन्होंने कहा कि नेकां का सदस्यता अभियान सफल रहा है और अप्रैल-मई में जनरल काउंसिल की बैठक में पार्टी के नए अध्यक्ष का चुनाव होगा। पार्टी महासचिव अली मोहम्मद सागर ने भी पार्टी नेताओं को चुनाव को तैयार हो जाने को कहा। संभागीय प्रधान देवेंद्र सिंह राणा ने संभाग की पार्टी गतिविधियों की जानकारी दी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें