उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ने कहा कि विभिन्न एजेंसियों और संभावित निवेशकों के साथ प्रभावी समन्वय सुनिश्चित करके आगामी निवेशक शिखर सम्मेलन में जेएंडके के संभावित निवेश क्षेत्रों को सकारात्मक रूप से उजागर करने पर काम किया जाए।
राजभवन में उद्योग व वाणिज्य विभाग के आयुक्त सचिव मनोज कुमार द्विवेदी के साथ मुलाकात में उपराज्यपाल को केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में होने वाले जम्मू-कश्मीर वैश्विक के लिए चल रही व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी गई।
इसमें बताया गया कि जम्मू-कश्मीर के बाहर से संभावित और अग्रणी निवेशकों की पहचान व आमंत्रित करने के लिए काम किया जा रहा है। उपराज्यपाल को उद्योग व वाणिज्य विभाग के कामकाज से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों से अवगत कराया गया।
उन्होंने आयुक्त सचिव को निर्देश दिया कि वे विभाग के कामकाज में जवाबदेही और पारदर्शिता बनाए रखें। जम्मू-कश्मीर में नए आर्थिक विकास में योगदान देने वाले सभी महत्वपूर्ण उपायों को अपनाया जाए।