फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुद्वारा चुनाव: महिलाएं भी उतरेंगी मैदान में

Mon, 30 Mar 2015 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
रियासत में होने वाले गुरुद्वारा चुनाव में पहली बार महिला उम्मीदवार भी उतरेंगी। नेशनल सिख फ्रंट छह जुलाई को होने वाले चुनाव में 33 फीसदी महिला उम्मीदवारों को उतारेगा। फ्रंट के चेयरमैन वरिंदरजीत सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि महिलाएं गुरुद्वारा साहिब में होने वाली हर गतिविधियों में अपना पूरा योगदान करती हैं, लेकिन अब तक गुरुद्वारा चुनाव में उन्हें तरजीह नहीं दी जाती थी, लेकिन फ्रंट ने फैसला किया है कि चुनाव में 33 फीसदी महिलाओं को उतारा जाएगा।
विज्ञापन


फ्रंट चेयरमैन ने कहा कि सरकार नये जिलों और परिसीमन के आधार पर चुनाव करवा रही है। यदि सरकार ने उनकी बात पहले मान ली होती तो नये जिलों का मामला अदालत में नहीं जाता और चुनाव भी पांच साल पहले हो जाते। उन्होंने कहा कि सरकार को लोकसभा और विधानसभा चुनाव की तरह फोटो मतदाता सूची बनानी चाहिए, ताकि निष्पक्ष चुनाव हो सकें। फोटो मतदाता सूची के लिए सुप्रीमकोर्ट और निर्वाचन आयोग भी आदेश दे चुका है।

यदि सरकार उनकी इस मांग को पूरा नहीं करती तो वह फिर अदालत का रुख करेंगे। उन्होंने कहा कि विस्थापित कश्मीरी पंडितों पर करोड़ों रुपये केंद्र खर्च कर रही है, लेकिन आतंकवाद का मुकाबला करते हुए घाटी में डटे सिखों के लिए कुछ नहीं किया जा रहा। सरकार को उन्हें भी वित्तीय मदद करनी चाहिए। इस दौरान कुलवंत सिंह भट्टी, गुरदयाल सिंह बाली, अवतार सिंह भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें