फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में महिला पत्थरबाजों ने सुरक्षा बलों के लिए खड़ी की नई चुनौतियां

Fri, 24 Feb 2017 12:03 PM IST
राघवेंद्र नारायण मिश्र,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
kashmir - फोटो : file photo
विज्ञापन
कश्मीर घाटी में सुरक्षा बलों के समक्ष महिला मानव दीवार की नई चुनौती खड़ी हो गई है। सेना के सर्च आपरेशन और मुठभेड़ के दौरान महिला पत्थरबाजों ने नई मुश्किलें पैदा की है। नतीजतन सेना और सुरक्षा बलों को आपरेशन रोकने पर विवश होना पड़ रहा है।
विज्ञापन


उपद्रवियों ने हिजबुल मुजाहिदीन से गठजोड़ कर सेना के सर्च आपरेशन को विफल करने की नई रणनीति तैयार की है जिसके तहत आतंकियों को घेरने के क्रम में जवान खुद घिर जाते हैं। सेना को अब तक चार सर्च आपरेशन को बीच में ही बंद करना पड़ा है। 

बर्फबारी और ठंड के कारण हिजबुल और लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों ने ग्रामीण इलाकों में मददगारों के घरों में ठिकाना बनाया है। सटीक सूचना के बाद जब सेना के जवान घेराबंदी करते हैं तब आतंकियों की मदद के लिए पत्थरबाजी शुरू हो जाती है।
विज्ञापन
Trending Videos

मुठभेड़ के दौरान पत्थरबाजी से बाधा पैदा करने की साजिश

कश्मीर में हिंसक प्रदर्शन - फोटो : FILE PHOTO
हिजबुल ने सेना और सुरक्षा बलों के सूचना तंत्र में भी सेंध लगाने में कुछ हद सफलता हासिल कर ली है। सेना सूत्रों के मुताबिक मुठभेड़ के दो मामलों में गलत सूचना देकर सेना को भ्रमित किया गया। सूचना के मुताबिक जब घेराबंदी की गई तब दूसरी तरफ से अंधाधुंध फायरिंग शुरू हो गई। इस कारण सुरक्षा बलों के जवानों के शहीद होने की संख्या बढ़ रही है। 

आतंकियों और उपद्रवियों की संयुक्त रणनीति के तहत सर्च आपरेशन और मुठभेड़ के दौरान पत्थरबाजी से बाधा पैदा की जी रही है और आपरेशन के लिए जा रहे सेना के काफिले पर आतंकी रास्ते में हमले करने लगे हैं। 
विज्ञापन

बारामुला इलाके में 100 से अधिक आतंकियों के छिपे होने की आशंका

आतंकियों के छिपे होने की आशंका - फोटो : डेमो फोटो
शोपियां में वीरवार को इसी व्यूहरचना में फंसकर तीन जवान शहीद हो गए। सुरक्षा एजेंसियों द्वारा उत्तरी कश्मीर के बारामुला इलाके में 100 से अधिक आतंकियों के छिपे होने की आशंका जताई गई है। इसी इलाके के पलहलन में महिला पत्थरबाजों के कारण सर्च आपरेशन रोकना पड़ा। बांदीपोरा का हाजिन इलाका भी आतंकियों की पनाहगाह बना है।

पिछले दिनों मुठभेड़ में सुरक्षा बलों को खासी कीमत चुकानी पड़ी थी। कश्मीर हिंसा के दौरान भी हाजिन में पत्थरबाजी की 59 से अधिक घटनाओं के बाद कई बार कर्फ्यू जैसी पाबंदियां लगानी पड़ीं थीं।

आतंकी बुरहान वानी की मौत के बाद बारामुला में 627 हिंसक घटनाएं हुईं थीं। सेना के सूत्रों के मताबिक उपद्रवियों और आतंकियों की इस साजिश से निपटने के लिए नई ठोस रणनीति के तहत सर्च आपरेशन चलाए जाएंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें