फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: युवतियों व महिलाओं की पहली पसंद बना कश्मीरी बैग

विज्ञापन
विज्ञापन
-कढ़ाई और रंग-बिरंगे डिजाइनों वाले 750 से 5,000 रुपये तक मिल रहे बैग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। पारंपरिक कश्मीरी कला अब महिलाओं के रोजमर्रा स्टाइल का हिस्सा बन रही है। बाजार में कश्मीरी कढ़ाई वाले बैग महिलाओं के लिए खास पसंद बने हैं। किशोरियों से लेकर कॉलेज जाने वाली छात्राओं, नौकरीपेशा महिलाएं और गृहिणियां इन बैगों को 750 से 5,000 रुपये में कश्मीरी कढ़ाई वाले बैग की खरीदारी कर रही हैं।
कश्मीरी बैग की खूबसूरत कढ़ाई, फूलों और पारंपरिक डिजाइन बाजार में मौजूद दूसरे स्टाइलिस बैग के बीच अलग नजर आते हैं। खास बात यह है कि इन्हें पारंपरिक परिधान के साथ-साथ जींस, कुर्ती और ऑफिस वियर के साथ भी इस्तेमाल किया जा रहा है। स्लिंग बैग, हैंडबैग और बड़े कैरी बैग महिलाओं की पसंद में शामिल हैं। कीमत की बात करें तो डिजाइन, आकार, कढ़ाई और इस्तेमाल की गई सामग्री के आधार पर इनके दाम अलग-अलग हैं। बाजार और ऑनलाइन बिक्री में सामान्य कश्मीरी स्लिंग बैग करीब 750 से 1,000 रुपये, जबकि बेहतर कढ़ाई वाले बैग 1,500 से 3,500 रुपये तक मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रीमियम और अधिक बारीक हस्तकला वाले बैगों की कीमत 4,000 से 5,000 रुपये या उससे अधिक भी पहुंच रहे हैं। महिलाओं के बीच बढ़ती पसंद से यह भी सामने आ रहा है कि पारंपरिक हस्तकला अब केवल सजावटी सामान तक सीमित नहीं रही, बल्कि आधुनिक फैशन के साथ जुड़कर रोजमर्रा के इस्तेमाल की चीज बन रही है। कश्मीरी बैग इसी खूबसूरत बदलाव की मिसाल बनकर सामने आए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें