फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से स्कूटर सवार महिला की मौत

Sat, 27 Aug 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
हादसा - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
सतवारी-कुंजवानी मार्ग पर गंग्याल के समीप एक अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटर पर एक महिला की मौत हो गई। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला के पति का घायल अवस्था में जीएमसी अस्पताल में उपचार चल रहा है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार त्रिकुटा नगर निवासी बीडी शर्मा (70) और उनकी पत्नी लीलो देवी (60) दोपहर डेढ़ बजे के करीब किसी काम से स्कूटर पर जा रहे थे। पुलिस के अनुसार जैसे ही दोनों गंग्याल के पास पहुंचे, पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने स्कूटर को टक्कर मार दी।

वाहन की टक्कर से बीडी शर्मा संतुलन खो बैठे। स्कूटर सड़क पर पलटने से दंपति स्कूटर के नीचे गिरे और उनके सिर पर गहरी चोर्टें आईं। इसके पहले कि लोग दोनों को बचाने के लिए पहुंचते, अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। हादसा के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी और दोनों घायलों को जीएमसी पहुंचाया।
विज्ञापन


जीएमसी अस्पताल में लीलो देवी की हालत गंभीर बताई गई। इलाज के दौरान ही लीलो देवी की मौत हो गई, जबकि उसके पति का उपचार अस्पताल में चल रहा है। गंग्याल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार कुंजवानी चौक पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। उस चौक से गुजरने वाले हर वाहन की पड़ताल की जा रही है। उनके नंबरों का भी पता किया जा रहा है, ताकि हादसे के आरोपी वाहन चालक का पता चल सके।

गंग्याल में फोरलेन सड़क है। चौड़ी सड़क होने के बावजूद अंदाजा लगाया जा रहा है कि हादसा करने वाला वाहन तेज गति में होगा। सतवारी चौक से भी फुटेज को खंगाला जाएगा। हादसे के स्थान पर आसपास लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। फिलहाल घायल बीडी शर्मा के होश में आने का इंतजार है। उनकी हालत भी गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें