फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो परिवारों की लड़ाई में युवती घायल

Thu, 26 Oct 2017 11:32 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
विज्ञापन
विज्ञापन
दो भाइयों के परिवार में हुई लड़ाई के दौरान युवती को पीट दिया गया। इसके चलते युवती के पिता की शिकायत पर अजय सिंह, साहिब सिंह और पंकू सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रंजीत सिंह और स्वर्ण सिंह के परिवार आपस में रिश्तेदार हैं। वीरवार को एक के खेत का पानी दूसरे की कटी हुई धान वाले खेत में चला गया। इससे कटी हुई धान की फसल खराब हो गई।
पहले दोनों में ही बहस हुई, जो आगे चलकर हाथापाई में बदल गई। इस बीच रंजीत सिंह ने आरोप लगाया कि अजय सिंह, साहब सिंह और पंकू सिंह ने उसकी बेटी के साथ हाथापाई की और उसे पीटा गया। दोमाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आरपीसी की धारा 452/423/ 34 में मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें