फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः अपहरण कर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Sat, 25 May 2019 11:05 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pexels.com
विज्ञापन

बस स्टैंड पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर मामला दर्ज किया। उसने बताया कि इलाके से उसका अपहरण किया गया। उसे होटल में ले जाकर हवस का शिकार बनाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सयोडा की एक महिला ने पुलिस को शिकायत दी। उसने बताया कि वह रात को बस स्टैंड इलाके में खड़ी थी। उसे देर हो चुकी थी। इस दौरान तीन अज्ञात लोग आए। उन्होंने उसे कहा कि होटल में ठहर जाते हैं। महिला को बहला कर अपहरण करके ले गए। उसके बाद उसे होटल में ले जाया गया। यहां पर उसे सभी ने शिकार बनाया। उसके बाद होटल से भाग गए। 

महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने महिला की शिकायत मिलने के बाद मेडिकल जांच करवाई। उसके बाद इस संदर्भ में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी हुई है। पुलिस आगे की कार्रवाई करने में लगी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें