फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौशाला में मिली महिला की लाश

Mon, 23 Feb 2015 10:49 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/आरएस पुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कसबे के चौहाला गांव में एक महिला का शव गौशाला में लटकता मिला। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया। परिवार के अनुसार महिला कुलवंत कौर(50) रात को कमरे में थी। सुबह उनका शव मवेशियों वाले घर में लटकता दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन


पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया। आरएस पुरा पुलिस ने धारा 174 के अंतर्गत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतका के पति रघुवीर सिंह का कहना है कि रात को दोनों कमरे में थे। सुबह उन्होंने जब पत्नी को नहीं देखा तो चिंता होने लगी। आवाज भी लगाई। लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

इसके बाद आसपास ढूंढना शुरू किया। जैसे ही वह मवेशियों के घर में पहुंचे, तो वहां की स्थिति देखकर उनके होश उड़ गए। मृतका का शव लटका पाया। चीख-पुकार के माहौल के बीच में इसकी  सूचना पुलिस को भी दी गई। पुलिस ने मामले में छानबीन श्ाुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें