फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैष्णो माता के भवन आई महिला छत से कूदी

Wed, 20 May 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कटड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
मां वैष्णो देवी के दर्शन को आई महिला ने अचानक एक छत से छलांग लगा दी। इस दौरान उसे गंभीर चोटें आईं। आनन-फानन में उसे नजदीक के चिकित्सा केंद्र में भर्ती कराया गया। यहां पर उसकी हालत स्थिर बताई गई। हालांकि बाद में उसे कटड़ा अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार चित्रा शर्मा(22) निवासी फरीदपुर, बरेली(उत्तर प्रदेश) माता के दर्शनों के लिए धर्म नगरी कटड़ा आई थी। इस दौरान उसने अचानक एक छत से छलांग लगा दी। इससे उसे गंभीर चोटें आईं। सूत्रों की मानें, तो महिला की परिवार के सदस्यों से कुछ कहासुनी हुई थी। इसके बाद उसने ऐसा कदम उठाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें