फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू को दहलाने की साजिश में शामिल महिला हुई गिरफ्तार, बस चालक और परिचालक ने की शिनाख्त

Sat, 12 Oct 2019 01:02 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
जम्मू आने वाली बस में विस्फोटक भेजने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला का नाम शमीम अख्तर है, जो बिलावर के ही भड्डू की रहने वाली है। पुलिस ने उस बस के चालक और सह चालक से महिला की शिनाख्त भी कराई है। दोनों ने महिला को पहचान लिया। जांच के सामने अब महिला ने विस्फोटक कहां से मिला? किसके कहने पर लिया? कहां भेजना था? किसको देना था? जैसे सवाल हैं जिनके जवाब तलाशने में पुलिस जुट गई है।
विज्ञापन


शुक्रवार को पुलिस ने पुख्ता सूचना के आधार पर शमीम को पकड़ा। बिलावर पुलिस ने बस के चालक और सह चालक से शुक्रवार को महिला को हिरासत में लेने के बाद शिनाख्त कराई है। इसमें चालक ने कहा है कि यह वही महिला है, जिसने उन्हें बैग दिया था। अब पुलिस मामले में आगे की पूछताछ कर रही है। एक अक्तूबर को बिलावर से जम्मू आई निजी बस से विस्फोटक बरामद किया गया था। 

चालक और परिचालक के अनुसार विस्फोटक वाले बैग को एक महिला और पुरुष ने भेजा था। उन्हें 50 रुपये देकर कहा गया था कि यह बैग उनके बच्चे लेने आएंगे। सैन्य खुफिया तंत्र ने पुख्ता इनपुट देकर विस्फोटक बरामद करवाया था। पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां उस महिला की तलाश में लगातार जुटी रहीं। वहीं, सितंबर माह में भी बिलावर से सटे ढेर गांव में एक घर के नजदीक विस्फोटक बरामद हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें