जम्मू में रविवार को अस्पताल ले जाते समय गर्भवती महिला ने पुलिस वाहन में ही एक बच्ची को जन्म दिया। महिला का नाम सोनिया देवी और वह उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले की रहने वाली है। पुलिस ने बताया कि उनके पास शनिवार को रात करीब दो बजे एक कॉल आई थी कि एक महिला को प्रसव पीड़ा हो रही है और उसे तुरंत अस्पताल ले जाना जरूरी है।