फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

weather update: पुंछ में बाढ़ में चाची बही, भतीजी बचाई, बारिश के बाद भूस्खलन से जम्मू श्रीनगर हाईवे प्रभावित

Wed, 24 May 2023 10:53 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 25 और 26 मई को भी कुछ हिस्सों में बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। मौसम में आए बदलाव से अधिकांश हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से 6 से 11 डिग्री तक गिर गया है।
विज्ञापन
जम्मू में झमाझम बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में बुधवार को मूसलाधार बारिश आफत लेकर आई। पुंछ में भारी बारिश से बेतार नदी में बाढ़ आने से चाची-भतीजी बह गईं। इस दौरान भतीजी को बचा लिया गया, लेकिन चाची का कुछ पता नहीं चला। लापता महिला की तलाश में एसओजी और एसडीआरएफ ने तलाशी अभियान शुरू किया है।

विज्ञापन


उधर, रामबन में कैफेटेरिया मोड़, मेहाड़ और सेरी में पहाड़ों से पत्थर गिरने और भूस्खलन के कारण दोपहर के समय जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग प्रभावित रहा। तेज हवा और खराब मौसम के कारण कटड़ा-सांझीछत चाॅपर सेवा शाम को प्रभावित हुई। जम्मू संभाग के कई हिस्सों में ओलावृष्टि भी हुई।

भूस्खलन के कारण कई संपर्क मार्ग बंद हो गए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 25 और 26 मई को भी कुछ हिस्सों में बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। मौसम में आए बदलाव से अधिकांश हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से 6 से 11 डिग्री तक गिर गया है।
विज्ञापन


कश्मीर में मौसम सुहावना होने से फिर ठंडक का अहसास हो रहा है। पुंछ के बेतार नदी में बाढ़ में नसीम अख्तर (28) को किसी तरह बचा लिया गया है, लेकिन उसकी चाची कंजूम अख्तर (40) लापता है। पुंछ और राजोरी जिला को शोपियां से जोड़ने वाला मुगल रोड बुधवार तीसरे दिन भी बंद रहा।

चिनैनी-चिंपियाडी मार्ग बंद हो जाने से पटनीटाप, सुद्धमहादेव और लाटी जाने वाले यात्री परेशान रहे। चिनैनी में भारी ओलावृष्टि से खेतों में पानी भर गया। जम्मू में बीती रात बारिश के बाद बुधवार दिनभर रुक रुक कर बूंदाबांदी हुई और शाम को करीब पौना घंटा तेज बारिश से निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति रही।

यहां दिन का तापमान सामान्य से 5.3 डिग्री गिरकर 32.7 और बीती रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री गिरकर 21.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में दिन का तापमान सामान्य से 9.1 डिग्री गिरकर 17.1, बटोत में सामान्य से 7.5 डिग्री गिरकर 19.1, कटड़ा में सामान्य से 6.1 डिग्री गिरकर 28.5 और भद्रवाह में सामान्य से 5.6 डिग्री गिरकर 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजधानी श्रीनगर में बीती रात को बारिश के बाद बुधवार दोपहर बाद से फिर तेज बारिश हुई। यहां दिन का तापमान सामान्य से 6.4 डिग्री गिरकर 18.4, पहलगाम में सामान्य से 8.2 डिग्री गिरकर 13.4 और गुलमर्ग में सामान्य से 7.4 डिग्री गिरकर 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

स्थान बारिश (मिलीमीटर)

  • श्रीनगर 10.7
  • काजीगुंड 18.2
  • पहलगाम 31.8
  • गुलमर्ग 29.2
  • जम्मू 8.9
  • बनिहाल 35.5
  • बटोत 56.0
  • कटड़ा 8.2
  • भद्रवाह 29.0
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें