फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सड़क हादसे में महिला की मौत, एक युवक घायल

Tue, 25 Feb 2025 12:21 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। जम्मू मार्ग पर मूरी चेक पोस्ट के पास रविवार देर रात सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार स्कूटी सवार महिला जम्मू की ओर जा रही थी तभी मूरी चेक पोस्ट के पास पीछे से आ रहे तेल के टैंकर ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

महिला की पहचान विजयलक्ष्मी (45) पत्नी अनिल मगोत्रा निवासी कच्ची छावनी जम्मू के रूप में हुई है, जबकि स्कूटी सवार घायल की पहचान अर्जुन मगोत्रा पुत्र अनिल मागोत्रा निवासी कच्ची छावनी जम्मू के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक मृतक महिला विजयलक्ष्मी अपने पुत्र अर्जुन मगोत्रा के साथ कटड़ा से स्कूटी नंबर जेके 02 सीए- 9499 पर सवार होकर जम्मू के लिए रवाना हुई । कटड़ा-जम्मू मार्ग पर मूरी चेक पोस्ट के पास उसे तेल के टैंकर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में मां और पुत्र दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए श्राइन बोर्ड के नारायण अस्पताल में लाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल युवक अर्जुन मगोत्रा का इलाज जारी है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें