सूत्रों का कहना है कि महिला करमाडा से नियंत्रण रेखा पार कर पाकिस्तान के कब्जे वाले क्षेत्र बांडी अब्बासपुर पहुंच गई है। एक महिला के बच्ची के साथ नियंत्रण रेखा के पार चले जाने से सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।
महिला के परिजनों ने बताया कि सऊदी अरब से आए उनके रिश्तेदार के फोन से महिला की मौजूदगी पीओजेके में होने के बारे में पता चला। पीओजेके में महिला के मामा रहते हैं। महिला फिलहाल उनके पास रह रही है। परिजनों ने केंद्र सरकार से इस मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। पाकिस्तान सरकार से गुहार लगाई है कि महिला को फिर घर वापस भेज दिया जाए। घर में एक अन्य चार साल की बच्ची और उसके परिजन उसकी राह देख रहे हैं।