फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिनाब में छलांग लगाकर महिला ने दे दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर/ज्यौड़ियां। अखनूर कस्बे के जियो पोता घाट पर शुक्रवार दोपहर को एक महिला ने चिनाब दरिया में छलांग लगा कर आत्महत्या कर ली। शाव को उसका शव भी बरामद हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। दूसरी ओर एक पुरुष का शव भी दरिया से बरामद हुआ। वह रियासी का रहने वाला था।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर को जियो पोता घाट से एक महिला ने छलांग लगा दी। लोगों ने शोर मचा कर इसकी जानकारी अन्य लोगों को दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि डूबने के बाद एक बार महिला पानी के ऊपर आई फिर पानी में समा गई। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस और स्थानीय लोगों ने उसकी तलाश दरिया में शुरू कर दी।
शाम को ज्यौड़ियां क्षेत्र से महिला का शव बरामद हो गया। उसकी पहचान मननीत कौर निवासी चौहाला आरएस पुरा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए उप जिला अस्पताल में रखा गया है। इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

दूसरी तरफ गांव सितरेयाला के नजदीक करीब 40 वर्षीय एक पुरुष का शव चिनाब दरिया से बरामद हुआ। उसकी पहचान जिला रियासी के गांव तलवाड़ा निवासी के रूप में हुई। परिवार वालों ने उसकी पहचान कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें