फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की जलने से मौत

Wed, 01 Oct 2014 02:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, अखनूर
विज्ञापन
विज्ञापन
दसकाल गांव में संदिग्ध हालत में जलने से एक महिला की मौत हो गई। वहीं मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर साजिश के तहत हत्या करने का आरोप लगाया है। गुस्साए लोगों ने निष्पक्ष जांच और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग पर निर्दोष चौक पर शव रखकर प्रदर्शन भी किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दसकाल गांव निवासी आशु देवी की घर में संदिग्ध हालत में जलने से मौत हो गई। उसकी एक साल पहले शादी हुई थी। कुछ समय पहले उसने मायकोें वालों को ससुराल वालों का व्यवहार ठीक नहीं होेने के बारे में अवगत कराया था। वहीं पोस्टमार्टम के बाद शव मायके वाले लेकर गए।

उन्होंने शव को निर्दोष चौक पर रख कर प्रदर्शन किया और प्रशासन से आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। इसकी वजह से मार्ग पर एक घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा। मृतका के पिता बिहारी लाल और मां सिभारो देवी ने कहा कि एक वर्ष पहले आशु की उन्होंने शादी की थी। पिछले कुछ महीनों से उसके ससुराल वाले उसे बेवजह तंग करते थे।
विज्ञापन


चार दिन पहले भी मायके आने पर दोबारा नहीं आने की बात कहकर चली गई। उन्होंने कहा कि आशु की साजिश के तहत हत्या की गई है। जहां उसकी मौत हुई है, वहां पर आग के कोई निशान नहीं हैं। उसका शव एक स्टोर से मिला है।
उन्होंने पुलिस से मांग की है कि हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए।

इस संबंध में थाना प्रभारी भरत शर्मा का कहना है कि दफा 174 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। वहीं प्रदर्शन कर रहे लोग निष्पक्ष जांच का आश्वासन मिलने पर शांत हुए और वहां से शव लेकर गए।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें