14 जनवरी को हुई पेशी में एक गवाह ने अपने बयान दर्ज करवाए। अब आरोपी की दोबारा पेशी हुई है, लेकिन गवाह पेश न होने पर जज ने आरोपी की पेशी के लिए अगली सुनवाई की तिथि 1 मार्च तय की है।
बहुचर्चित कठुआ सामूहिक दुष्कर्म और हत्याकांड के आठवें आरोपी शुभम सांगरा की 23वीं पेशी पठानकोट की जिला एवं सेशन अदालत में करवाई गई है। इससे पहले आरोपी की 14 जनवरी 2024 को पेशी हुई थी। अभियोग पक्ष के वकील हितेष चोपड़ा ने बताया कि आरोपी पर पहले अलग-अलग धाराओं के तहत चार्जेस फ्रेम लगवाने की अपील दायर की थी और 22 दिसंबर 2023 को हुई आरोपी की पेशी में पहले गवाह मृतक युवती के पिता ने अपने बयान दर्ज करवाए थे।
विज्ञापन
14 जनवरी को हुई पेशी में एक गवाह ने अपने बयान दर्ज करवाए। अब आरोपी की दोबारा पेशी हुई है, लेकिन गवाह पेश न होने पर जज ने आरोपी की पेशी के लिए अगली सुनवाई की तिथि 1 मार्च तय की है। आरोपी की पेशी में यह तीसरा गवाह पेश होना था और ऐसे में इस केस के कई गवाह पेश होने अभी बाकी हैं।
वहीं, एडवोकेट ने यह भी बताया कि आरोपी शुभम सांगरा ने जो हाईकोर्ट में जमानत की अर्जी डाल रखी है उसकी सुनवाई 13 मार्च को होगी। अब हर पेशी में गवाह पेश होंगे और इस पूरे मामले की एक-एक बात को साफ करेंगे। इस मामले में गवाहों की तादाद काफी लंबी है जिस वजह से केस काफी लंबे समय तक चलेगा।