फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर में चौबीस घंटे के भीतर संक्रमितों से ज्यादा मरीज हुए स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण से 62 मरीजों की मौत हो गई। जम्मू संभाग में 39 व कश्मीर में 23 मरीजों की मौत हुई है। 3969 नए संक्रमित मामलों की पुष्टि हुई है। कश्मीर संभाग में 2594 व जम्मू संभाग में 1375 मामले आए हैं। अच्छी बात यह रही हैं कि नए मामलों से ज्यादा मरीज स्वस्थ हुए हैं। 4338 मरीज कोरोना को हराकर चुके हैं। इनमें जम्मू संभाग के 2953 और कश्मीर संभाग में 1385 मरीज शामिल हैं। ऐसे में प्रदेश में एक्टिव मामलों की संख्या कम होकर 50494 रह गई हैं।
विज्ञापन

जम्मू संभाग में हुई 39 मौतों में सबसे ज्यादा मरीजों की जान जीएमसी जम्मू में गई है। यहां पर 17 मरीजों की मौत हुई। एकेजी कठुआ में दो, जीएमसी राजोरी में एक, सीएच उधमपुर में एक, कठुआ जीएमसी में चार, गांधीनगर अस्पताल में तीन, बत्रा अस्पताल में एक, उधमपुर जिला अस्पताल में एक, सतवारी सैन्य अस्पताल में तीन, कटड़ा स्थित नारायणा असपताल में दो, सीएचसी कटड़ा में एक व चार मरीजों की मौत घर पर ही हुई है। नए मामलों में जम्मू संभाग के जम्मू जिले में 493, उधमपुर में 154, राजोरी में 142, डोडा में 64, कठुआ में 158, सांबा में 112, किश्तवाड़ में 25, पुंछ में 106, रामबन में 68 और रियासी में 53 नए मामले आए हैं। कश्मीर संभाग के श्रीनगर जिले में 675, बारामुला में 371, बडगाम में 411, पुलवामा में 171, कुपवाड़ा में 190, अनंतनाग में 311, बांदीपोरा में 113, गांदरबल में 118, कुलगाम में 149 और शोपिया में 85 नए मामलों की पुष्टि हुई है। ऐसे में प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा बढ़कर 255888 पर पहुंच गया है। हालांकि एक्टिव मामले 50494 हैं। मृतकों की संख्या 3355 हो गई है।
लद्दाख में 5 संक्रमितों की मौत, इस साल एक दिन में सर्वाधिक
जम्मू/लेह। लद्दाख में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर से मौतों का आंकड़ा बढ़ने लगा है। पिछले चौबीस घंटे में कोरोना संक्रमित पांच लोगों की मौत हो गई। एक दिन में इस साल यह सबसे ज्यादा मौतों का आंकड़ा है। मरने वालों में चार लेह और एक कारगिल से है। प्रदेश में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 170 पहुंच गई है। वहीं संक्रमण के 202 नए मामले सामने आए हैं। इस बीच 156 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें