हीरानगर सेक्टर में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे नेशनल हाईवे के किनारे वायरलेस सेट मिलने से सनसनी फैल गई।
मामला इसलिए भी अतिसंवेदनशील माना जा रहा है, क्योंकि जिस जगह वायरलेस सेट मिला है, वहां से अंतरराष्ट्रीय सीमा की दूरी 10 किलोमीटर से भी कम है। ऐसे में लगातार घुसपैठ की साजिश रच रहे आतंकियों की गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए एसओजी हीरानगर, सीआरपीएफ और सेना ने संयुक्त तलाशी अभियान चलाया।
चार घंटे तक चले तलाशी अभियान में हालांकि कुछ भी हाथ नहीं लग पाया है। सांबा के चमलियाल में आतंकी घुसपैठ की कोशिश और नगरोटा में फिदायीन हमले के बाद अब वायरलेस सेट मिलने को सुरक्षा एजेंसियां गंभीरता से ले रही है। सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी हुई हैं।