जम्मू। प्रदेश में शुक्रवार को शराब की दुकानें बंद रहीं, क्योंकि दुकानदारों को एसएसपी और डीसी से एनओसी लेकर दुकान खोलनी थी। अधिकतर दुकानदार ऐसा नहीं कर पाए। जिन्होंने एनओसी लिया, उन्होंने भी दुकानें नहीं खोली, क्योंकि अन्य तैयारियां नहीं कर पाए थे।
माना जा रहा है कि प्रदेश में 251 दुकानें खुलनी थीं। लेकिन इन सभी दुकानों को खुलने के लिए अभी एक हफ्ता लग सकता है। धीरे-धीरे दुकानदार एक-एक कर दुकान खोल सकते हैं। जानकारी के अनुुसार शुक्रवार को कहीं पर भी शराब की दुकान खुली नजर नहीं आई। इसके चलते कई लोगों ने ब्लैक में भी शराब बेची। कई लोगों ने वीरवार को ही शराब खरीद ली थी। ब्यूरो