बिलावर उपमंडल के बिलावर और फिंतर में शराब की दुकानें बुधवार को नहीं खुलीं। इससे शराब के शौकीन निराश दिखे। बता दें कि सरकार की ओर से सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को शराब की दुकानें खोलने के आदेश दिए गए थे। लेकिन बिलावर, फिंतर, मांडली में स्थित शराब की दुकानें न खुलने पर शराब के शौकीनों के हाथ निराशा लगी।
कई शराब के शौकीनों को महानपुर कस्बे में जाकर शराब खरीदीनी पड़ी, तो कई ने रामकोट तहसील में स्थित शराब की दुकानों की तरफ रुख किया। गौरतलब है कि पिछले एक महीने से लॉकडाउन के कारण इलाके में स्थित सभी शराब की दुकानें बंद थीं, जो बुधवार को भी नहीं खुलीं। संवाद