फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटली बस स्टैंड पर हैंडपंप ठीक होने से लोगों को राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर उपमंडल के कटली बस स्टैंड पर खराब पड़े हैंडपंप के ठीक होने के बाद स्थानीय लोगों को राहत मिली है। नायब सरपंच संजय कुमार ने बताया कि पिछले 6 महीनों से बस स्टैंड पर लगाया गया हैंडपंप खराब पड़ा था, जिससे बस स्टैंड पर दुकानदारों के साथ-साथ हर दिन आने वाले सैकड़ों लोगों को पेयजल के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। लोग भीनी नाला का दूषित पानी पीने को भी मजबूर थे। ओम प्रकाश ने कहा कि 6 महीनों बाद खराब हैंडपंप के ठीक होने से स्थानीय लोगों सहित अन्य को राहत मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें