अखनूर में शराब की दुकान के बाहर लगी लोगों की लाइन।
अखनूर। कस्बे में लॉकडाउन के बाद पहली बार शराब की दुकान खुलने पर बड़ी संख्या में लोग शराब लेने के लिए एकत्रित हो गए। इस दौरान पुलिस द्वारा लोगों से सामाजिक दूरी का पालन करवाया गया।
शुक्रवार को प्रशासन ने कस्बे की मेन रोड पर स्थित एक शराब की दुकान को खुलने की मंजूरी दी। इस पर दुकान के दोनों ओर लोगों की लंबी कतार लग गई। इस दौरान पुलिसकर्मियों को व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान लोगों का कहना था कि प्रशासन को कस्बे में सभी शराब की दुकानें खोलने की मंजूरी दे देनी चाहिए। संवाद