फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ पर्यटन स्थलों को अंंतरराष्ट्रीय पटल पर ले जाएंगे : एलजी

विज्ञापन
विज्ञापन
टैग-केंद्र शासित प्रदेशों के पर्यटन सचिवों का सम्मेलन
विज्ञापन

कहा-पहले वर्ष में कम से कम 5 लाख लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिल सकेगा
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के नौ उभरते पर्यटन स्थल राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर लाए जाएंगे। ये गंतव्य बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करने में सक्षम होंगे। इससे पहले वर्ष में कम से कम पांच लाख लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिल सकेगा।
उपराज्यपाल मंगलवार को श्रीनगर के एसकेआईसीसी में केंद्र शासित प्रदेशों के दो दिवसीय पर्यटन सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, जम्मू-कश्मीर में उभरते वैकल्पिक स्थलों का रणनीतिक प्रचार और पुनरुद्धार कर सतत् पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इस रणनीति का उद्देश्य उभरते स्थलों को विविधता प्रदान कर पर्यावरणीय दबाव को कम करना है।
विज्ञापन

एलजी ने कहा, ईश्वर ने वास्तव में जम्मू-कश्मीर के प्रति उदारता दिखाई है। बर्फ से ढंकी चोटियों, झिलमिलाती झीलों, सेब से लदे बागों, मंदिरों और लहराते घास के मैदानों से सजी यह भूमि प्राकृतिक सुंदरता, आध्यात्मिकता और शांति का जीवंत कैनवास है। हमने पारंपरिक पर्यटन सर्किट को मजबूत कर इसका विस्तार किया है। हमने सुनिश्चित किया है कि पर्यटन का लाभ जम्मू-कश्मीर के हर कोने तक पहुंचे और जीवन में बदलाव आए। यहां के लोगों और उनका गर्मजोशी भरा आतिथ्य जम्मू-कश्मीर को वास्तव में आकर्षक पर्यटन स्थल बनाता है।
श्री अमरनाथ यात्रा के लिए रोपवे विकसित करने के तरीके भी खोज रहे

उपराज्यपाल ने कहा कि श्री अमरनाथ जी की गुफा तक जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए जल्द ही रोपवे सुविधा तैयार की जाएगी। इससे बुजुर्गों और दिव्यांगों को लाभ मिलेगा। इस सुविधा के लिए श्री अमरनाथ जी तीर्थ स्थल के लिए दो चरण वाला रोपवे विकसित करने के तरीकों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

प्रदेश में 50 पर्यटन स्थल चिह्नित

जम्मू। पर्यटन विभाग ने प्रदेश में 50 पर्यटन स्थल चिह्नित किए हैं। पर्यटन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार इनमें जम्मू और कश्मीर दोनों संभागों से दो-दो दर्जन पर्यटन स्थलों को शामिल किया गया है। अब इनमें से ग्लोबल डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किए जाने वाले स्थलों पर मुहर लगेगी। अंतरराष्ट्रीय पटल पर लाए जाने वाले नौ पर्यटन स्थल इन्हीं में से होंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें