मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने कहा कि रियासत में एडवेंटर स्पोर्ट्स को बढ़ावा दिया जाएगा। पर्वतारोहियों और ट्रैकरों के लिए ढांचे को विकसित किया जाएगा। माउंटेरिंग एक्सपीडेशन को सुरक्षित बनाने के लिए संबंधित मंत्रालय से मिलकर हेलीकाप्टर, इमरजेंसी आक्सीजन सप्लाई और तत्काल प्राथमिक चिकित्सा सेवा पर काम किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने इंडियन माउंटेरिंग फाउंडेशन (आईएमएफ) के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर एडवेंचर स्पोर्ट्स से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि कारगिल में नुन और कुन तथा कोलाहोई (पहलगाम) जिला अनंतनाग आने वाले दिनों में एक्सपीडेशन प्रेमियों से पैक होगा।
अंतरराष्ट्रीय क्लाइंबरों के लिए लेह, कारगिल, कश्मीर और किश्तवाड़ इलाकों में अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने पर्यटन विभाग को एडवेंचर पर्यटन में जंस्कार-पानिकहर, दच्छीगाम-पहलगाम और सोनामर्ग-गंगाबाल में ट्रैकिंग को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। स्थानीय युवाओं का पर्वतारोही और ट्रैकिंग की ओर रुझान बढ़ाने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा।
आईएमएफ के प्रधान क. एचएस चौहान ने भरोसा दिलाया कि नुन और कुन सहित अन्य स्थानों पर विदेशी एक्सपीडेशन को बढ़ावा दिया जाएगा। इस साल रियासत के विभिन्न हिस्सों में एडवेंचर की गतिविधियां जारी रहेंगी। पर्यटन विभाग के सहयोग से श्रीनगर में नेशनल राक क्लाइंबिंग चैंपियनशिप आयोजित करवाने के प्रयास किए जाएं।