बारामुला जिले के सोपोर के राफियाबाद इलाके में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के चीफ ऑपरेशनल कमांडर उमर खालिद को सुरक्षा बलों ने सोमवार को मुठभेड़ में मार गिराया। मारा गया आतंकी ए डबल प्लस श्रेणी की था।
इस पाकिस्तानी आतंकी पर सात लाख रुपये का इनाम था। बताया जाता है कि आतंकी खालिद के मारे जाने के मुख्य कारण इसकी प्रेमिका थी।
ड़ेढ़ दर्जन से अधिक लड़कियों से थे सम्बंध
सूत्रों के मुताबिक मारा गया आतंकी उमर खालिद लड़कियों का बहुत शौकिन था, यही कारण है कि उसके मारे जाने के बाद उसके 17 से अधिक लड़कियों के साथ रिश्ते होने की बात निकल कर सामने आ रही है।
बताया तो यह भी जा रहा है कि लड़कियों को वो अक्सर धोखा देकर निकल जाता था। सूत्रों के मुताबिक उसके धोखे का ही शिकार हुई एक लड़की के मुखबिरी के बाद सुरक्षा बलों ने उसे घेर लिया और मौत के घाट उतार दिया।