फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ें, मुफ्ती के निधन पर किसने क्या कहा?

Fri, 08 Jan 2016 06:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रपति ने कहा कई साल साथ रहे
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद के निधान पर शोक प्रकट करते हुए राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने महबूबा मुफ्ती को भेजे अपने संदेश में कहा कि मुफ्ती कई साल तक उनके साथी रहे। दोनों ने साथ काम किया। उनके निधन का समाचार सुनकर बहुत सदमा पहुंचा है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि मुफ्ती  जीवन भर जम्मू-कश्मीर के बेहतरी के लिए काम किया। उन्होंने मुफ्ती परिवार के प्रति संवेदना भी प्रकट की।

हीलिंग टच मुख्यमंत्री हमेशा याद किए जाएंगे: मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने शोक संदेश में मुफ्ती परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की। उन्होंने कहा कि मुफ्ती मोहम्मद सईद के निधन से जम्मू-कश्मीर और समूचे देश का बड़ा नुकसान हुआ है। मोदी ने कहा कि मुफ्ती की कमी को पूरा नहीं किया जा सकता। कहा कि मुफ्ती ने हीलिंग टच नीति से जम्मू-कश्मीर और वहां के लोगों के जीवन में बदलाव लाने में बड़ी भूमिका निभाई। उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।
विज्ञापन


उपराष्ट्रपति ने कहा, जम्मू-कश्मीर के शुभचिंतक थे मुफ्ती
उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने मुफ्ती के निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि मुफ्ती के जाने से देश और जम्मू-कश्मीर के लोगों को बड़ा नुकसान हुआ है। उन्होंने मुफ्ती को हरदिल अजीज और जम्मू-कश्मीर का शुभचिंतक बताते हुए मुफ्ती परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।

अरुण जेटली ने कहा, मुफ्ती की अभी बहुत जरूरत थी
केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद के निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि मुफ्ती की देश और जम्मू-कश्मीर की राजनीति में अभी बहुत जरूरत थी। कहा कि मुफ्ती वर्तमान दौर की राजनीति में सबसे कुशल राजनेता थे। उनके निधन से बड़ा नुकसान हुआ है, जिसकी कमी पूरी करने में लंबा समय लगेगा।


अमित शाह ने कहा, मुफ्ती के जाने से बड़ा नुकसान
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद के निधन पर शोक प्रकट किया। उन्होंने कहा कि मुफ्ती के निधन से जम्मू-कश्मीर और देश की राजनीति को बड़ा नुकसान हुआ है।

लाल कृष्ण आडवाणी ने कहा, दूरदर्शी नेता थे मुफ्ती
देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री और वयोवृद्ध भाजपा नेता एवं सांसद लाल कृष्ण आडवाणी ने मुफ्ती के निधन पर शोक प्रकट करते हुए उनके लंबे राजनीतिक सफर का जिक्र किया। कहा, मुफ्ती पर कश्मीरी अलगाववादियों द्वारा कई हमले किए गए, पर मुफ्ती डटे रहे। राजनीतिक सफर के दौरान मुफ्ती ने बहुत उतार-चढ़ाव भी देखे पर वो जम्मू-कश्मीर के विकास के लिए काम करते रहे। उन्होंने मुफ्ती परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।

रामधव ने कहा, कुशल राजनेता थे मुफ्ती
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने कहा कि मुफ्ती मोहम्मद सईद एक कुशल राजनेता थे और हमेश जम्मू-कश्मीर के विकास और जनता की समस्याओं को कम करने की कोशिशों में जुटे रहते थे।

नितिन गडकरी ने कहा, बेमिसाल राजनेता थे मुफ्ती
केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने मुफ्ती के निधन पर शोक प्रकट करते हुए मुफ्ती परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की। कहा कि मुफ्ती कम बातें और ज्यादा काम करने वाले कुशल राजनेता थे। उनके निधन से बड़ा नुकसान हुआ है।

स्मृति ईरानी
केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी ने मुफ्ती के निधन पर मुफ्ती परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है। उन्होंने कहा कि मुफ्ती ने करीब छह दशक तक राजीनति में अपना योगदान दिया है। वे एक कुशल प्रशासक और दूरदर्शी नेता थे।
विज्ञापन


राजवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा, सदमा लगा
केंद्रीय राज्य सूचना एवं प्रसारण मंत्री राजवर्धन सिंह राठौड़ ने मुफ्ती के निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि मुफ्ती के निधन से उन्हें गहरा सदमा लगा है। उन्होंने मुफ्ती परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें