फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: वाहन धोते करते समय फिसलकर रणबीर नहर में गिरा युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




जम्मू। शहर में रणबीर नहर में मंगलवार की शाम चारपहिया वाहन धोते समय 33 वर्षीय युवक पानी के तेज बहाव में बह गया। उसका पैर फिसल गया था, जिससे वह असंतुलित होकर नहर में गिर गया। उसे खोजने के तमाम प्रयास किए गए। देर रात तक उसे खोजा नहीं जा सका था। वह वाहन का चालक है।
पानी में बहने वाला पटोली का रहने वाला कमल है। अब बुधवार को नहर में पानी के बहाव को कम करके उसकी दोबारा तलाश की जाएगी। युवक को ढूंढने के लिए एसडीआरएफ और पुलिस की मदद ली जा रही है।
विज्ञापन


बताया जाता है कि कमल शाम करीब 5.30 बजे नहर के किनारे इको गाड़ी (जेके02सी-के0725) खड़ी करके उसे साफ रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह वह नहर में जा गिरा। पानी के तेज बहाव के कारण वह देखते ही देखते आगे तक बह गया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नहर के किनारे खड़े एक युवक ने उसे बचाने के लिए नहर में छलांग लगाई, लेकिन कमल उसके हाथ में नहीं आ सका।
घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने बचाव अभियान चलाया। युवक की घटनास्थल से लेकर बेलीचराना तक नहर में तलाश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। पानी के तेज बहाव होने के कारण उसके डूबने की आशंका है।
मौके पर पहुंचे कमल के भाई ने बताया कि वह शादीशुदा है और उसके दो छोटे बच्चे हैं। रोज की तरह वह मंगलवार को भी काम पर निकला था। वह किसी की इको गाड़ी चलाता है और बच्चों को स्कूल लाने व ले जाने का काम करता है। शाम को उन्हें घटना के बारे में जानकारी मिली।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमें तो यकीन ही नहीं हो रहा है कि सब कैसे हो गया। पुलिस के अनुसार बुधवार को नहर का पानी बंद करवाकर युवक की तलाश की जाएगी। गत दिवस भी एक व्यक्ति की तलाश में नहर के पानी को बंद करवाया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें