फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग तय हुई शादी, साथ में निगला जहर: परिवार के फैसले से टूटे दिल, प्रेमी जोड़े ने उठाया आत्मघाती कदम

Sat, 23 May 2026 11:24 AM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

किसी दूसरे के साथ सगाई तय हुई तो प्यार की जुदाई सह नहीं पाने के कारण जोड़े ने जहर खा लिया। परिजन की ओर से अलग-अलग जगह रिश्ता कर दिया गया था।
विज्ञापन
प्रेमी जोड़े ने साथ में निगला जहर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रेमी जोड़े ने  इस फैसले से दोनों के दिल टूट गए और आत्मघाती कदम उठा लिया। दोनों का इलाज जीएमसी में चल रहा है। घटना वीरवार की है जब जम्मू विश्वविद्यालय के पिछले गेट के पास युवक और युवती ने एक साथ जहर खाया था। मुंह से झाग निकलते देखकर राहगीरों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया। उनकी पहचान के लिए पुलिस की ओर से जांच शुरू कर दी थी।

विज्ञापन


सुरिंसर के रहने वाले युवक और युवती सोमवार को अचानक घर से लापता हो गए थे। परिजन ने काफी तलाश की लेकिन दोनों के मोबाइल बंद होने के कारण कोई सुराग नहीं मिल सका। मंगलवार को दोनों ने जम्मू पहुंचकर शादी करने की योजना बनाई लेकिन जब बात नहीं बनीतो उन्होंने बुधवार को मौत को गले लगाने का फैसला ले लिया।

मेटाडोर में बैठकर पहुंचे यूनिवर्सिटी
दोनों ने जहर निगला और मेटाडोर में सवार होकर जम्मू विश्वविद्यालय की तरफ निकल गए। यूनिवर्सिटी के पिछले गेट के पास पहुंचते ही जहर के असर से तबीयत बिगड़ गई और वे बेसुध होकर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों को बेहोशी की हालत में जीएमसी पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार समय पर इलाज मिलने के कारण फिलहाल दोनों की हालत सामान्य है।
विज्ञापन


अस्पताल पहुंचे परिजन के उड़े होश
घटना की सूचना मिलते ही परिवार अस्पताल पहुंचे। युवक के पिता रूप चंद ने बताया कि उनका बेटा नाई का काम करता है और उसकी सगाई हो चुकी थी। लड़की उनकी दूर की रिश्तेदारी में ही है लेकिन उन्हें प्रेम प्रसंग की जानकारी नहीं थी। पिता ने भावुक होते हुए कहा कि अब उनका बेटा जो चाहेगा वह वही करेंगे। युवती के पिता पूर्ण चंद और बहन सुनीता ने बताया कि रविवार रात सभी ने साथ खाना खाया और सोमवार सुबह वह गायब हो गई। उसका रिश्ता हो चुका था। परिजन का कहना है कि अगर उन्हें इस बात का जरा भी अंदाजा होता तो वे घर पर बात कर हल जरूर निकालते।

नर्सिंग छात्रा की हालत स्थिर, टीम रख रही नजर
प्रेमी से बहस के बाद खुद को पेट्रोल डालकर आग लगाने वाली नर्सिंग छात्रा की हालत स्थिर बताई जा रही है। जीएमसी के इमरजेंसी वार्ड नंबर चार में उसका इलाज चल रहा है। घटना में वह करीब 70 प्रतिशत तक  झुलस चुकी है जिस कारण सर्जरी विंग के डॉक्टरों की विशेष टीम उसकी स्थिति पर लगातार नजर रख रही है। शुक्रवार दोपहर को नर्सिंग छात्रा के माता-पिता और चाची सहित अन्य रिश्तेदारों ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर उसका हाल जाना। अस्पताल में गंभीर रूप से झुलसी छात्रा ने थोड़ी बातचीत भी की जिससे परिवार को कुछ राहत मिली है। डॉक्टरों के अनुसार मरीज की हालत में फिलहाल सुधार दिखाई दे रहा है लेकिन उसे कड़ी देखरेख में रखा जाएगा।
 
विज्ञापन

प्यार, शिकायत और फिर शादी पॉक्सो केस में जवान को राहत
हाईकोर्ट ने पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज मामले में सेना के जवान को अग्रिम जमानत दी है। यह राहत तब मिली जब शिकायतकर्ता युवती ने बयान दिया कि वह आरोपी से प्रेम करती थी और दबाव में आकर एफआईआर दर्ज कराई थी। महिला थाना कठुआ में दर्ज एफआईआर में युवती ने आरोप लगाया था कि आरोपी ने तीन साल तक संबंध बनाए, अश्लील वीडियो दिखाए और निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर डालने की धमकी दी। इसके आधार पर पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज हुआ।

जांच के दौरान नया मोड़ आया। युवती ने एसएसपी को दिए आवेदन में कहा कि उसकी शिकायत सही तथ्यों पर आधारित नहीं थी और रिश्तेदारों व पुलिस अधिकारियों के दबाव में एफआईआर कराई थी। बाद में अदालत में हलफनामा देकर बताया कि वह बालिग हो चुकी है और आरोपी से शादी कर चुकी है।

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राजेश सेखरी के सामने दर्ज बयान में युवती ने कहा कि तीन साल से आरोपी से प्रेम करती थी और अब साथ ही रहना चाहती है। कुछ समय तक आरोपी के फोन नहीं उठाने पर लगा था कि उसके साथ धोखा हुआ है। वह कानूनी कार्रवाई नहीं चाहती। ट्रायल कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। इसके बाद आरोपी ने हाईकोर्ट का रुख किया। हाईकोर्ट ने कहा कि रिकॉर्ड से स्पष्ट है कि शिकायतकर्ता आरोपी के साथ रहना चाहती है। अदालत ने आरोपी को अग्रिम जमानत देते हुए निर्देश दिया कि गिरफ्तारी की स्थिति में उसे 25 हजार रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही राशि की जमानत पर रिहा किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें