फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: स्कूटी सवार युवक ने लिफ्ट नहीं दी तो मार डाला, नौ माह बाद दोनों हत्यारोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा जिले के बाड़ी ब्राह्मणा पुलिस ने लगभग नौ माह पूर्व स्कूटी सवार युवक की हत्या की गुत्थी को सुलझाने का दावा किया है। रविवार को पुलिस ने दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किए गए धारदार हथियार के साथ दोपहिया वाहन जब्त कर लिया। पुलिस ने वारदात का खुलासा करते हुए बताया कि स्कूटी सवार युवक के लिफ्ट नहीं देने से नाराज होकर हत्या की गई थी। दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। हत्यारोपी बिहार के रहने वाले बताए गए।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार दीपावली की रात 1 नवंबर 2024 को बाड़ी ब्राह्मणा के औद्योगिक क्षेत्र में चाकूबाजी की घटना की सूचना बारी ब्राह्मणा थाने को मिली। पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। जहां सुशील सिंह मन्हास (29) पुत्र ध्यान सिंह, निवासी स्मैलपुर बाड़ी ब्राह्मणा को अज्ञात लोगों ने चाकू मार दिया था। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। घायल युवक को जीएमसी जम्मू ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इसके बाद पुलिस स्टेशन बाड़ी ब्राह्मणा में हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान एसडीपीओ बाड़ी ब्राह्मणा की अगुवाई और एसएसपी सांबा के समग्र पर्यवेक्षण में एसएचओ बाड़ी ब्राह्मणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने निरंतर प्रयास के बाद एक संदिग्ध की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने अपना नाम जलील नट पुत्र आस मोहम्मद (25 ) निवासी महाइचा जिला गोपालगंज बिहार बताया।
विज्ञापन

पूछताछ करने पर उक्त आरोपी ने इस मामले में एक और आरोपी का नाम बताया। दूसरे आरोपी की पहचान मोहम्मद आज़ाद (20) पुत्र मोहम्मद बशीर निवासी मेजरगंज मोहाली मंडल जिला सीतामढ़ी बिहार के रूप में हुई है। पुलिस ने सह आरोपी को गुजरात राज्य से गिरफ्तार किया।
पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों जलील नट और मोहम्मद आज़ाद ने हत्या के मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उन्होंने बताया कि सुशील सिंह मन्हास से स्कूटी पर लिफ्ट मांगने को लेकर झगड़ा हुआ था। उसके इनकार करने पर उन्होंने उसे चाकू मार दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
आरोपी मोहम्मद आज़ाद के खुलासे पर पुलिस ने अपराध में इस्तेमाल हथियार, एक चीनी कैंची बरामद की। इसके अलावा एक दोपहिया वाहन को भी जब्त किया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें